Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के उमादत्त शर्मा का स्वागत आवास पर

मुजफ्फरनगर l वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों की एक मीटिंग हुई l जिसमें एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता पंo उमादत्त शर्मा द्वारा राष्ट्रीय लोकदल ज्वाइन करने पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया l

मीटिंग में मुजफ्फरनगर लोकसभा से एनडीए गठबंधन के भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय हुआ l मीटिंग में चर्चा हुई मुजफ्फरनगर प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान हमेशा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति तत्पर रहते हैं एवं समाज के प्रत्येक हिस्से में सुख-दुख में शामिल होने का प्रयास करते हैं l

जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ, वरिष्ठ लोकदल नेता उमादत शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप शर्मा, शरणदीप कौशिक, नोवेश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, डॉ संदीप भारद्वाज, राजेश पाराशर, हरेंद्र शर्मा, संजीव गौतम एडवोकेट, चंद्रशेखर शर्मा, सुभाष शर्मा, अरुण शर्मा, हैप्पी शर्मा, प्रशांत शर्मा, रजत वशिष्ठ साहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे l

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *