मुज़फ्फरनगर । बिजनौर-मेरठ मार्ग पर ग्राम देवल के पास मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के निकट बीजेपी नेता सीपी सिंह की नई स्कॉर्पियो-N गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। दिल्ली से बिजनौर आ रहीं उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और चालक ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई और धू-धू कर जल उठी। हादसा रामराज थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Author: Taja Report
Views: 53


