Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा जिला कमेटी ने की संगठन के चुनाव की तैयारी पूरी

मुजफ्फरनगर। संगठन के नए सिरे से गठन के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। 29 मंडलों के चुनाव 18 और 19 दिसंबर को कराएंगे जाएंगे। इसके लिए दावेदार अपनी तैयारी में जुटे हैं। चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए। मंडल के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक शंकर गिरि और जिला चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी को बनाया गया है। प्रदेश स्तर से जिले में चुनाव के लिए दो तिथियां नियत की गई है। मंडल के चुनाव अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि अधिकतर मंडलों मेंं निर्विरोध चुनाव होने के आसान बन रहे हैं। किसी मंडल में 18 तो किसी में 19 दिसंबर को चुनाव होगा। इसके बाद चयन की सूची प्रदेश संगठन को भेज दी जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *