मुजफ्फरनगर । किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन अटल द्वारा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ बयान को लेकर चल रही गर्मागर्मी के बीच व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारी नेता संजय मिश्रा के नेतृत्व में पीड़ित विजय प्रताप सिंह के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह के दरबार में पहुंचे जहां एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने मामले को सुनते हुए ज्ञापन को लिया। साथ ही पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही इस दौरान उनके साथ व्यापारी बलविंदर सिंह, राजकुमार कालरा ,रवि शर्मा सुखबीर सिंह ,राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 15


