Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाई द्वारा बहन की हत्या, पिता और चचेरा भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाई फरार

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव उकवली में घर के आपसी विवाद को लेकर भाई ने अपनी बहन के सिर पर फावडे से फावडे से वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। गांव में कुछ लोगो के कहने पर परिजनों ने युवती का दाह संस्कार किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजेल शव को चिता से बहार निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने भाई के खिलाफ हत्या, व साक्ष्य छिपाने क्या आप में किया मुकदमा दर्ज पुलिस फिलहाल 2 आरोपीयो को जेल भेजा।। पारिवारिक विवाद में भाई द्वारा बहन की हत्या की गयी । साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने वाले पिता व चचेरे भाई को थाना बुढाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल फावडा व मृतका का दुपट्टा बरामद किया है ।

मुख्य अभियुक्त अर्जुन शराब पीने का आदि था, 14/15.06.2025 की रात्रि को अर्जुन शराब पीकर घर आया जिसका उसकी बहन द्वारा विरोध किया गया, इस बात पर अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त द्वारा अपनी बहन के सर पर फावडे से वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। इसके उपरान्त अर्जुन मौके से फरार हो गया तथा मृतका के पिता, चचेरे भाई व अन्य लोगों द्वारा साक्ष्य छुपाने के आश्य से जंगल में ले जाकर मृतका के शव को जला कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई तथा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अधजले शव को निकाला गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनाक 15.06.25 को रात्रि मे थाना बुढाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उकावली मे एक व्यक्ति ने घरेलू वाद विवाद के चलते अपनी सगी बहन की सर पर फावडा मारकर हत्या कर दी है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से अपने परिजनो व अन्य लोगो की मदद से मृतिका के शव को गाव के शमशान मे ले जाकर शव को जला दिया है । उक्त सूचना पर बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अधजले शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम व डीएनए के लिये भेजा गया। बीट आरक्षी की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर मु0अ0स0 257/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम मृतका के भाई, पिता व चचेरे भाई सहित गांव केे अन्य अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा रहा है। उपरोक्त घटना का मुख्य अभियुक्त मृतका का भाई अर्जुन तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है, शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. किरशनपाल पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम उकावली थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 52 वर्ष) मृतका का पिता

2. सौरभ पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम उकावली थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 26 वर्ष) मृतका का चचेरा भाई

 

फरार अभियुक्त का नाम-

1. अर्जुन पुत्र किरशनपाल निवासी ग्राम उकावली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। (मृतका का भाई)

2. अज्ञात

 

बरामदगी-

▪️01 फावडा आलाकत्ल

▪️01 मृतका का दुपट्टा

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *