Taja Report

मुजफ्फरनगर भव्य ‘पारिवारिक सभा’ में नई कार्यकारिणी की घोषणा, नव-युगल को मिला आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर। एक हॉल में सायं 7:30 बजे एक गरिमामयी ‘पारिवारिक सभा’ का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) की आधिकारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।

संरक्षक हर्षवर्धन जैन द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए।

कांति राठी,

डॉ. अंजली गर्ग,

पुरुषोत्तम अग्रवाल

को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

वहीं वन्दना शर्मा को सर्वसम्मति से ‘महिला सहभागिता’ पद हेतु चुना गया।

समारोह के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखते हुए ‘समयबद्धता पुरस्कार’ भी वितरित किए गए। इसके साथ ही संस्था की ओर से सभी सदस्यों को ‘वार्षिक स्नेह उपहार’ भेंट किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभा को और भी आकर्षक बना दिया। बच्चों एवं सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रमों में वृत्तिका पंडित, नंदिता अग्रवाल, आरव त्रिखा, प्रीत वर्धन शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, धीरज उपाध्याय, वन्दना शर्मा एवं राजीव त्रिखा ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अंजली गर्ग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, के.पी. राठी, ओ.डी. शर्मा, विपिन चौधरी, विनय गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, ब्रजेश कुमार गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, हाकम सिंह, यशपाल अरोरा, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, राज कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, विरेंद्र अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. बी.के. आत्रे, अशोक सिंघल, अरुण कुमार मित्तल, अनुराग गुप्ता, आशु अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार सैनी, नीरज कुमार, डॉ. राहुल कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, सुनीता साह सहित अनेक गणमान्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में, हर बार की भांति, सचिव नवनीत गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुरुचिपूर्ण रात्रि भोज का आनंद लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *