Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भगवान परशुराम की जयंती पर धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा

आज दिनांक 20 मई 2024 को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा मुजफ्फरनगर शहर के टाउन हॉल प्रांगण से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, आबकारी रोड, हनुमान चौक होते हुए भगत सिंह रोड से होकर शिव चौक पर भगवान शिव का वंदन करके सदर बाजार से होते हुए टाउन हॉल पर सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के संयोजक श्रीभगवान शर्मा व कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मप्रकाश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,सुभाष शर्मा, उमादत्त शर्मा,सुबोजिला अध्यक्ष कांग्रेस,राकेश शर्मा वरिष्ठ सपा नेता,हरेंद्र शर्मा,पुनीत वशिष्ठ भाजपा नेता,राजीव शर्मा डी जी सी,राजेश पराशर,विनीत कात्यान,मुकेश शर्मा बुढ़ाना,ललित मोहन शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,डॉ संदीप शर्मा,शरणदीप कौशिक शिशु प्रधान,अमित वत्स,ललित शर्मा विष्णुलोक, नगर पालिका चेयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप,हरेन्द्र मलिक,ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी,योगराज सिंह,अजीत राठी,राघवन गिरी महाराज जी,विवेक बालियान,अंजू अग्रवाल,सुधीर खटीक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शोभायात्रा पर लगातार पुष्प वर्षा होती रही और रास्ते मे भक्तों के द्वारा विभिन्न स्टॉलों के द्वारा जगह जगह जलपान व प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी की झाँकी, गणेश जी की झाँकी, देश भक्ति धुन पर आधारित झाँकी,भगवान श्री राम की झाँकी,हनुमान जी की झाँकी और भोले के भक्तों के रूप में आई टोली ने बहुत ही अदभुत प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। मार्ग पर बहुत ही मनमोहक रंगोलियां बनाई गई जो देखते ही सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी बैंड बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु इतनी गर्मी में भी भगवान श्री परशुराम जी का नाम लेकर उनके भजनों पर ऐसे नृत्य करते रहे जैसे कि मानो खुद साक्षात अपने भक्तों को शीतलता प्रदान कर रहे हों।

शोभायात्रा में जे पी शर्मा एडवोकेट,गजेंद्र शर्मा, जय भगवान शर्मा,रजत शर्मा,चंद्रमणि शर्मा, सुशील राज शर्मा,नरेश शर्मा,हरिमोहन शर्मा,संजीव शर्मा,प्रवीण शर्मा,हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा,रवि शर्मा,रजत धीमान,अभिनव मुदगल,अनुपम शांडिल्य, विकास शर्मा,सुबोध दीक्षित, अविनाश भारद्वाज,अखिलेश शर्मा,विशाल शर्मा,सुखबीर सिंह,प्रशांत गौतम,अमित शर्मा,हिमांशु कौशिक, रजत धीमान,कृष्ण गोपाल मित्तल, बलविंदर सिंह,अविनाश त्यागी,हरेन्द्र पाल, मनोज शर्मा,नितिन शर्मा,सचिन शर्मा,अरुण शर्मा, विजेंद्र शर्मा,भानु शर्मा,प्रदीप शर्मा,नीरज गौतम,महिमा शर्मा, रमन शर्मा मनीष देव वत्स, राजीव शर्मा,सुनील अंगिरा,अमित शर्मा,देवेश कौशिक, प्रशांत गौतम,रविकांत शर्मा,अंशुल शर्मा, संजय शर्मा, बिजेंद्र शर्मा,ब्रिजेश दीक्षित, ललित भारद्वाज,कमल कांत शर्मा, नीरज गौतम,पूजा द्विवेदी,अनु शर्मा ,अंजू शर्मा,भूमा,श्रवण शर्मा,अंकित शर्मा, संजय गौतम,रजनीश शर्मा, आदेश शर्मा संजीव शास्त्री, अर्पित शर्मा, रोहित शर्मा,दीपक गौतम, शौर्य भारद्वाज,अमित शास्त्री,अंकुर शर्मा,पूनम शर्मा,पूजा द्विवेदी, अन्नू शर्मा,विशाल शर्मा,उज्ज्वल शर्मा,अनित शर्मा,रामनिवास शर्मा,अखिलेश शर्मा, अमित शर्मा, रविंद्र शर्मा अतुल शर्मा, अनित शर्मा,कमलकांत शर्मा, अंकित शर्मा,शिवांश शर्मा,योगी शुक्ला आदि सर्व समाज के लोग और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *