मुजफ्फरनगर । शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। समाजसेवियो व नेताओं द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का नई मंडी स्थित मेहता क्लब से इस्कॉन सेवा समिति के द्वारा आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ आज मुख्यातिथि उद्योगपति भीमसेन कंसल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप उद्योगपति मनीष कपूर व्यापारी नेता संजय मित्तल उद्योगपति अमित गर्ग व्यापारी नेता संजय मिश्रा सुरेंद्र अग्रवाल कुश पुरी ने सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई करके और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज नई मंडी से शुरू हुई जो कि पूरे नई मंडी क्षेत्र शहरी क्षेत्र गांधी कॉलोनी क्षेत्र से निकलती हुई मेहता क्लब पर ही वापस संपन्न होगी शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 9


