Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर । भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से डेकोरेशन व सजवाते आ रहे थे।जिसको देखने के लिए वह खरीदारी करने के लिए पूरे जिले से ग्राहक अपने परिवार सहित आते थे परंतु गत वर्ष पटरी रेडी वालों ने दिवाली त्योहार से पहले ही सड़क को घेर कर अतिक्रमण कर दिया था जिससे भगत सिंह रोड पर आने वालों की संख्या मैं भारी गिरावट आई थी जिससे दुकानदार भाई पहले से ही मंदे से परेशान था सड़कों को घेरने से और दिल टूट गया था इस कारण इस वर्ष मार्केट में सुंदर डेकोरेशन नहीं हो पाई परन्तु इस बार भगत सिंह रोड के सभी दुकानदार संगठित होकर नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा से मिले उनको अपनी पीड़ा बताई और सहयोग की अपील की शहर इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने बहारी रेडी पटरी को लगने नहीं दिया इसके लिए बैठक में सभी ने शहर कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं सम्मानित मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

इस दौरान संजीव जैन संगठन प्रभारी ने कहा बाजार में बाजार के साथ में लगते हुए अन्य मार्केट में किसी कारणवश कोई हादसा हो जाता है तो फायर ब्रिगेड को पहुंचने के ज्यादा देरी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पटरी वाले बीचो-बीच सड़क पर पटरी लगाते हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य मदद टीम के सामने बहुत बड़ी परेशानी आएगी। इस बैठक में सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, राहुल गोयल महासचिव, सुशील संगल कोषाध्यक्ष, कुलदीप जैन,नमन गोयल,संजीव जैन, अनुज गोयल क्रोकरी,मुकुल जैन,अशोक अग्रवाल बुक वाले, हिमांशु गोयल, विकास ग्रोवर, संदीप वर्मा,सुबोध जैन अमित बर्तन, आशु अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, नवीन सराफ, संजय गोयल ज्वेलर्स, संजय वर्मा ज्वेलर्स, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *