मुजफ्फरनगर। जिले के पूर्व काँग्रेस नेता और बाह्मण समाज के प्रमुख नेता पंडित उमादत्त शर्मा ने नई दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी के सम्मुख रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। शर्मा ने कहा है कि वे चौधरी चरण सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इस किसानो के हित की लड़ाई के लिए वह हमेशा से ही अग्रसर रहे हैं। उनके साथ रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बाह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानकचंद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मास्टर सुभाषचन्द्र शर्मा, चौधरी देवी सिंह सिंभालका, डॉ. रविन्द्र, सुनील दत्त शर्मा, अमित शर्मा, विनोद मलिक सुन्ना, सतेन्द्र पचैंडा, रजत वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार, वरिष्ठ रालोद नेता त्रिलोक चंद त्यागी, डाक्टर यशवीर सिंह, लोकदल के मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा भी उपस्थित थे।


