मुज़फ्फरनगर। एआरटीओ सुशील मिश्रा द्वारा आज अभियान में मीरापुर खतौली क्षेत्र में एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा के द्वारा तीन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं खतौली में एक मैजिक गाड़ी जो स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी, उसको रोका तो उसके सारे कागज समाप्त थे। वहान का रजिस्ट्रेशन राजस्थान राज्य का था। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने स्कूली बच्चों को दूसरी गाड़ी में बुलाकर उन्हें उनके स्कूल तक भिजवाया तथा वही मैजिक गाड़ी को खतौली थाना क्षेत्र के मंडी चौकी में सीज कर खड़ा कराया।
Author: Taja Report
Views: 36


