Access denied मुजफ्फरनगर बंदरों और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पूर्व आईआईए अध्यक्ष ने लिखा माननीयों को पत्र - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर बंदरों और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पूर्व आईआईए अध्यक्ष ने लिखा माननीयों को पत्र

मुज़फ्फरनगर। शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से आमजन को निजात दिलाने हेतु शीघ्र कार्यवाही के संबंध आईआईए के पूर्व चेयरमैन पवन गोयल ने मीनाक्षी स्वरुप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,मुज़फ्फरनगर, सिटी मजिस्ट्रेट,मुज़फ्फरनगर औरकपिल देव अग्रवाल , शहर विधायक एवम राज्य मंत्री, उ प्र सरकार को अवगत कराते हुए एक पत्र लिखा है ।

हर में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कई क्षेत्रों में यह समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। विशेष रूप से प्रेमपुरी, कृष्णापुरी एवं आस-पास के इलाकों में बंदरों और कुत्तों के झुंड खुलेआम गलियों में घूम रहे हैं, जिससे आम जनता का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

बंदरों द्वारा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। लोग भय और असुरक्षा के वातावरण में जीने को मजबूर हैं। वहीं आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएँ भी आम हो चुकी हैं।

दुर्भाग्यवश, इस गंभीर समस्या पर नगरपालिका, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान न के बराबर है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा हो। जनता की पीड़ा और भय के प्रति यह उदासीनता अत्यंत निराशाजनक है

अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि—

1. प्रभावित क्षेत्रों में बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान तुरंत प्रारंभ किया जाए।

2. संबंधित टीमों को नियमित निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए जाएँ।

3. नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अस्थायी सहायता केंद्र एवं हेल्पलाइन स्थापित की जाए।

आम जनता को शीघ्र राहत मिले, यही हमारी एकमात्र अपेक्षा है।अब जनता को आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

आपसे अपेक्षा है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet