Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर फेडरेशन भवन में आयोजित मेडिकल कैंप में उद्यमियों एवं उनके परिवारों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ

मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FMCI) द्वारा आज फेडरेशन भवन में आयोजित विशेष मेडिकल कैंप में जनपद के बड़ी संख्या में उद्यमियों, उनके परिवारजनों तथा उद्योगों के मैनेजर्स एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बरसात के मौसम और अपने व्यस्त औद्योगिक कार्यक्रमों के बावजूद उद्यमियों ने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कैंप में पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

कैंप में एसकेबी आरोग्यम के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रतिभागियों की हार्ट संबंधी जांच एवं ECG, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा विभिन्न रक्त जांचों के साथ-साथ लिवर की जांच के लिए FibroScan की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रही। इसके अतिरिक्त बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज एवं रोटरी द्वारा संचालित मेडिकल वैन के माध्यम से नेत्र जांच, दंत जांच, ENT, ऑर्थोपेडिक एवं जनरल मेडिसिन आदि की चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।

 

कैंप में डॉ. अनुराधा जी अग्रवाल पैथोलॉजी एंड डायनास्टिक सेंटर की संस्थापक एवं एसकेबी आरोग्यम के संस्थापक एवं संचालक अभिनव बंसल जी भी कैंप में उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं को देखा।

 

कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं उद्यमियों के परिवारजनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य में सहभागिता की।

 

इस अवसर पर FMCI के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि आज के व्यस्त औद्योगिक जीवन में उद्यमी अक्सर अपने स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। इसी उद्देश्य से फेडरेशन द्वारा ऐसा कैंप आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमियों के साथ उनके परिवारों तथा उद्योगों के मैनेजर्स एवं उनके परिवारों को भी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का परिवार सहित कैंप में पहुंचना यह दर्शाता है कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।

 

उन्होंने कहा कि “उद्योग चलाने के साथ स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। यदि समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच होती रहे तो कई बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।”

 

फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमल पुरी जी ने एसकेबी आरोग्यम, अभिनव बंसल जी, चिकित्सकों, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, रोटरी मेडिकल वैन, पैथोलॉजी टीम तथा कैंप की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

कैंप में विशेष रूप से लिवर की FibroScan जांच, ECG एवं हार्ट संबंधी जांच, BP एवं शुगर जांच, रक्त जांच, नेत्र एवं दंत जांच तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। उपस्थित उद्यमियों ने फेडरेशन द्वारा स्वास्थ्य को लेकर किए गए इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।

 

कैंप में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

फेडरेशन के अध्यक्ष श्री नीलकमल पुरी, उपाध्यक्ष श्री अश्वनी मित्तल एवं श्री राकेश कुमार जैन, सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल, सह सचिव श्री आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री आशीष बंसल, पूर्व अध्यक्ष श्री अंकित संगल एवं श्री अंकुर गर्ग, श्री दीपक बंसल, श्री शिशिर संगल, श्री राजू अग्रवाल, श्री सकरवट, श्री मनोज गुप्ता, श्री अमित गर्ग, श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका), श्री पवन कुमार गोयल, श्री सोम प्रकाश, श्री अजय मित्तल, श्रीमती अंजू पुरी, श्रीमती वंशिका अग्रवाल, श्रीमती पल्लवी मित्तल, श्री विशाल अग्रवाल, श्री निपुण मित्तल, श्री मनीष अग्रवाल, श्री अतुल जैन, श्रीमती पुष्पागर्ग श्री अरुण खोसला जी श्री प्रमोद मित्तल जी आदि परिवार उद्यमी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *