मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु की कृपा से श्री खाटू श्याम जी का श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार सुबह श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर शहर में निकली।मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के आह्वान पर हजारों श्याम प्रेमी श्री खाटू श्याम जी के श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव मानने को एकत्र हुए। सभी के हाथों में श्री खाटू श्याम जी के निशान (धर्म ध्वजा) लहरा रही थी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता अचिंत मित्तल, विशाल गर्ग, एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा धारण किए गए विशाल ध्वज की पूजा अर्चना व भगवान श्याम की आरती करने के साथ ही निशान यात्रा का शुभारंभ किया। शिव चौक से निशान यात्रा धूमधाम से प्रारंभ होकर झांसी की रानी चौक, मालवीय चौक से भोपा रोड रेलवे पुल होकर गौशाला रोड से पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए श्री श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पित किए। आज मंगलवार 19 मार्च की शाम को नवनिर्माणाधिन मंदिर स्थल पर भव्य एवं विशाल केसर चन्दन होली का कीर्तन रखा गया है जिसमें चंग धमाल का कार्यक्रम किया जाएगा एवं केसर चंदन होली खेली जाएगी। पानीपत से आए साहिल शर्मा एवं राजस्थान से आई मंडली बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाएगी। निशान यात्रा में समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, राजकुमार सिंघल, राजेन्द्र गर्ग,अरविंद बंसल, अचिन बंसल, राजकुमार जिंदल, नरेंद्र गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, निक्की, अर्पित सिंघल, गट्टू, शास्वत गोयल, अनुराग, अवि, प्रांशु बंसल, वासु, विपुल गर्ग लोकेश बंसल,एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार द्वारा श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शिव चौक से नई मंडी स्थित गणपति धाम खाटूश्याम मंदिर पहुंची। सुबह 9 बजे शिव चौक पर हजारों की संख्या में भक्तजन मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशान चढ़ाने के लिए एकत्र हुए। शिव चौक पर खाटू श्याम जी की निशान यात्रा के प्रारम्भ से पूर्व भगवान खाटू श्याम जी का पूजन किया। पूजन में केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बलियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग व कई भाजपा के पदाधिकारी तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खाटूश्याम के पूजन के पश्चात निशान यात्रा प्रारम्भ हुई। निशान यात्रा जयकारों के साथ शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
मुज़फ्फरनगर में निकाली गई श्री खाटू श्याम जी की भव्य विशाल निशान यात्रा में शामिल हुए प्रमुख चावल व्यापारी अंकित गर्ग व उनकी धर्मपत्नी विनी गर्ग।

