लोन वितरण से जुड़ी कंपनी एंड्रोमेडा(इंडिया लार्जेस्ट लोन डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी) की नई ब्रांच की ओपनिंग मुज़फ्फरनगर के कमल नगर में हुई जिसमें चीफ गेस्ट के रूप में कंपनी के डायरेक्टर मनीष भार्गव,फेडेरेशन के प्रेजिडेंट अंकित संगल,पेपर व्यापारी अरुण गर्ग,भाजपा नेता कुश पूरी,सुनील तायल,बृजमोहन तायल आदि ने फीता काटकर एवं दीप प्रजलन करके ब्रांच का उद्घाटन किया। वहीं देर शाम शहर में पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव नें फाइनैंस कंपनी कार्यालय के कार्यालय पर पहुँच सभी बधाई दी। मुजफ्फरनगर ब्रांच के लोकेशन हैड सागर बंसल ने बताया की यह कंपनी वर्ष 1991 में सिटीबैंक के डायरेक्ट सेल्स एसोसिएट के तौर पर स्थापित हुई थी और जिसकी एक ब्रांच नई ब्रांच मुजफ्फरनगर के कमल नगर में आरोग्यं हॉस्पिटल के पास खुली है। एंड्रोमेडा भारत के सबसे बड़े ऋण वितरण फर्म के तौर पर उभरी है कंपनी के विस्तृत ऋण पोर्टफोलियो में गृह ऋण,संपत्ति पर ऋण,व्यक्तिगत ऋण,व्यापार ऋण और अन्य ऋण उत्पाद शामिल है।लोन के अतिरिक्त एंड्रोमेडा(अपनी समूह कंपनियों के माध्यम से) बीमा और म्युचुअल फंड भी करती है इन कार्यों के जरिए कंपनी का उद्देश्य अपने एजेंटो और ग्राहकों को सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। दिल्ली से आए कंपनी के डायरेक्टर मनीष भार्गव ने बताया की एंड्रोमेडा ने पूरे देश में नई शाखाएं खोलकर अपनी उपस्थिति को बढ़ाया है 100 से ज्यादा शहर और कस्बो में उपस्थिति के साथ कंपनी की आगे के लिए महत्वाकांक्षी विस्तार योजना है।मार्च 2024 में समाप्त हुई वित्तीय वर्ष में कंपनी ने शाखा नेटवर्क का पिछला साल के 350 शाखाओ से बढ़कर 470 शाखाएं तक विस्तार किया है। एंड्रोमेडा ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में शाखाओ की संख्या में और वृद्धि के लिए एक नई ब्रांच का उद्घाटन आज मुजफ्फरनगर के कमल नगर में हुआ है। उद्घाटन के समय महेश बंसल राम कुमार बंसल, श्रीचंद तायल,अंशुल सागर,अभिषेक सागर,संजय अग्रवाल,शुभम बंसल,पंकज गर्ग (गर्ग साइकिल),अतुल गर्ग T2,अचिन सागर,गौरव गर्ग(C A),रोहित शर्मा,मोहित शर्मा,शुभम बंसल,विपुल शर्मा,अमन सागर,सुमित,सर्वेश,अतुल तिवारी,अभिषेक अग्रवाल एवं बहुत से बैंक के पदाधिकारी ओर रियल एस्टेट एजेंट्स आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।


