Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर फर्जी अभिलेखों पर पुलिस भर्ती परीक्षा देते दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । फर्जी अभिलेखों के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा देने आये 02 को थाना सिविल लाइन और नई मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

अवगत कराना है कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक 23/24/25/30/31.08.2024 को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किये गये है। आज दिनांक 30.08.2024 को परीक्षा की द्वितीय पाली में चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से फर्जी अभिलेखों के आधार पर परीक्षा देने आये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* मनीष पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डगरपुर थाना खेकड़ा जनपद बागपत।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

▪️ मु0अ0सं0- 256/2024 धारा 318(4),336(2)(3),340(2)BNS थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।

 

*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने वर्ष 2011 में हरिओम इंटर कॉलेज लोनी से हाईस्कूल किया था जिसमें मेरी जन्मतिथि 17.10.1996 अंकित है। इसी स्कूल से मैने वर्ष 2013 में इंटर की परीक्षा पास की गयी। इसके उपरान्त आर्मी की परीक्षा में शामिल होने हेतु वर्ष 2015 में हाई स्कूल का दूसरा प्रमाण पत्र प्रवीण पुत्र रामपाल के नाम से शान्ति निकेतन मथुरा से फर्जी तरीके से बनवाया गया जिसमें मैने अपनी जन्मतिथि 16.07.1999 अंकित करायी तथा उसी समय प्रवीण नाम से आधार कार्ड भी बनवाया। वर्तमान भर्ती में आवेदन मनीष पुत्र रामपाल के नाम से किया गया था परन्तु आधार वेरिफिकेशन में अभियुक्त का नाम प्रवीण आने पर उपरोक्त तथ्यों का खुलासा हुआ। आधार के विवरण को छिपाने हेतु अभियुक्त अपने पहचान पत्र के नाम पर आधार कार्ड न लाकर पेन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेस लाया था क्योकिं आधार कार्ड में उसका नाम प्रवीण अंकित था। अभियुक्त का मूल पता ग्राम डगरपुर थाना खेकडा बागपत है। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0सं0- 256/2024 धारा 318(4),336(2)(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

वहीँ दूसरी ओर अवगत कराना है कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक 23/24/25/30/31.08.2024 को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किये गये है। आज दिनांक 30.08.2024 को परीक्षा की द्वितीय पाली में चेकिंग के दौरान थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज से फर्जी अभिलेखों के आधार पर परीक्षा देने आये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* समीर सोलंकी पुत्र मुरारी लाल निवासी चोला बुलदंशहर।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

▪️ मुकदमा अपराध संख्या 397/24 धारा 318(4), 336(2)(3) 340(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* थाना नई मण्डी पर सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में हरेन्द्र कुमार के नाम से परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुआ जिसको बायोमेट्रिक की कार्यवाही के दौरान संदिग्ध लगने पर लखनऊ के डेटाबेस से वेरिफिकेशन हेतु अनुरोध किया गया। डेटाबेस से मिलान करने पर परीक्षार्थी की जन्मतिथि व नाम में आधार कार्ड में विरोधाभास पाया गया। सत्यापन के उपरान्त इससे बाद परीक्षा पूछताछ की गयी जिसमें उसने पूछताछ के दौरान बताया कि इसके द्वारा ओवरऐज हो जाने के कारण अपने गांव के हरेन्द्र नाम के व्यक्ति के नाम से फार्म भर दिया गया था एवं अपनी फोटो लगा दी गयी थी। आधार कार्ड में भी इसने नाम में परिवर्तन कराया गया था। अभ्यर्थी का वास्तविक नाम समीर सोलंकी पुत्र मुरारी लाल निवासी चोला बुलदंशहर पाया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नई मण्डी पर मुकदमा अपराध संख्या 397/24 धारा 318(4), 336(2)(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *