Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्रेमी की प्रेमिका ने किया धारदार हथियार से से प्राइवेट पार्ट पर हमला, गम्भीर, मेरठ रेफर

मुजफ्फरनगर। प्रेमिका ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब उसने धोखे से अपने प्रेमी को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। उसी दौरान किसी धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के गुप्तांग पर हमला कर दिया। जिसके चलते प्रेमी के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका भी इस घटना में घायल हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी प्रेमिका को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्रेमी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कूल्हेडी के रहने वाले युवक का उसी गाँव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में कोई विवाद हुआ। जिस पर गुस्साई प्रेमिका ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब उसने धोखे से अपने प्रेमी को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। उसी दौरान किसी धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के गुप्तांग पर हमला कर दिया। जिसके चलते प्रेमी के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका भी इस घटना में घायल हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी प्रेमिका को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्रेमी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है इस घटना में घायल प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन अचानक प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर गुसाईं प्रेमिका ने आज इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया ।दरसअल चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव निवासी एहतशाम उर्फ बबलू और हिना नाम की एक युवती के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन इसी बीच प्रेमी एहतशाम की शादी मेरठ जनपद के गांव सिवाल खास में एक युवती के साथ तय हो गई थी बताया ये भी जा रहा है कि 15 दिन पूर्व प्रेमी की सगाई होने से नाराज प्रेमिका हिना ने रविवार को प्रेमी एहतशाम को मिलने के बहाने से सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया था उसी दौरान दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और प्रेमिका हिना ने किसी धारदार हथियार से प्रेमी के गुप्तांग पर हमला बोल दिया इस घटना में प्रेमी एहतशाम के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका हिना भी घायल हो गई थी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से डॉक्टर द्वारा प्रेमी एहतशाम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *