Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्रयत्न संस्था ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद ऊल फ़ितर का पर्व

मुजफ्फरनगर । प्रयत्न संस्था ने मनाया सौहार्द का पर्व ईद हल फितर के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रयत्न ने अपने महासचिव जनाब असद फारूकी के अम्बा विहार निवास पर ईद मिलन किया।

इस अवसर पर समाजसेवी,गणमान्य नागरिक ,राजनीतिक शख्सियतें और पत्रकारों ने गले मिल सौहार्द का पैगाम दिया। संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने सभी का स्वागत किया। पिछले 10 सालों से यह कार्यक्रम होता है जिस से जनपद में गंगा जमुनी तहजीब का संदेश जाता है।

आज पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, प्रयत्न के संरक्षक डॉ एससी कुलश्रेष्ठ,पूर्व नगर पालिका अंजू अग्रवाल, प्रयत्न अध्यक्ष मुकेश अरोरा, पंकज अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, भारतीय किसान यूनियन के धर्मेंद्र मालिक, बीना शर्मा, कुश पूरी, अमीर आज़म एडवोकेट, विपुल भटनागर, रीना अग्रवाल, अज़हर फारूकी, डॉ विवेक कुमार, अरविंद गर्ग, आसिफ राही, गोहर सिद्दीकी, अजय अग्रवाल, उमेश गोयल, शावेज़ राव, मास्टर इसरार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित लिए और अमन की दुआ की।

प्रयत्न संस्था ने आज शाल पहना कर कई शख्सियतों को उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया जिस में श्री सोमांश प्रकाश, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, असद फारूकी, गोहर सिद्दीकी, आसिफ राही, धर्मेंद्र मालिक, पंकज अग्रवाल, अमीर आज़म अधिवक्ता, रमा नागर, बीना शर्मा रहे।
मुस्लिम समाज की ओर से समाजसेवी समर्थ प्रकाश को उनके कार्यो के लिए शाल भेट किया गया।
कार्यक्रम सफल रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *