मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ व्यापारी बंधुओ की एक आवश्यक बैठक भगत सिंह रोड रत्नदीप ज्वेलर्स सुरेंद्र अग्रवाल के यहां पर आयोजित हुई जिसमें 14 तारीख को शाम 4 बजे महावीर चौक भाजपा चुनाव कार्यलय से प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और सभी प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यापार बंधुओ के बीच में भाजपा के जन समर्थन के लिए शहर के बाजारों में भ्रमण करेंगे और सभी व्यापारी बंधुओं से मिलने आएंगे
बैठक में मुख्य रूप से स कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रवीण जैन, सुनील तायल, अनिल नामदेव मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल,स्वराज वर्मा,प्रशांत चौधरी निशांक जैन, श्रीमोहन तायल, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल सुभाष चौहान, राहुल गोयल पवन छाबड़ा और अशोक छाबड़ा हिमांशु गोयल केशव मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी विश्वदीप गोयल व्यापारी नेता उपस्थित रहे।


