मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर द्वारा I.E.C. Action Plan for Compliance of Directions issued by CAQM regarding Operation of D.G. Sets in NCR के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को Federation Hall, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में Workshop & Awareness Programme का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में Federation of Muzaffarnagar Commerce & Industries के अध्यक्ष श्री नील कमल पुरी जी, सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री आशीष बंसल, IIA के उपाध्यक्ष श्री अमित गर्ग, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री राजेश जैन तथा उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, सचिव मनीष कपूर जी सहित लगभग 150 उद्योग प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
Workshop में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के RO श्री गीतेश चंद्रा जी, Assistant RO श्री कुंवर संतोष जी एवं विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा उद्योगों को CAQM के निर्देशों, DG Sets के संचालन से संबंधित प्रावधानों एवं आवश्यक Compliance के संबंध में विस्तार से जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अधिकारियों द्वारा उद्योग प्रतिनिधियों की शंकाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके समाधान एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा Pollution Control के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधियों ने Pollution Control Department द्वारा इस प्रकार के Awareness एवं Interactive Programmes आयोजित किए जाने की सराहना की और उद्योग एवं विभाग के बीच निरंतर संवाद को अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में Micro, Small एवं Medium Industries के स्वामी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन की ओर से उपस्थित सभी सम्मानित अधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।


