Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर घर में रखा शव, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । जिले में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। गाड़ियों के शोरूम में काम करने वाले युवक की उसके पूर्व में रहे साथी ने पैसे के लेन देन को लेकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद युवक के शव को घर के अंदर ही ही छिपा कर रख दिया। शव में बदबू होने पर रेडा चालक की मदद से मंसूरपुर के के जंगलों में ठिकाने लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व नेक्सा शोरूम में काम करने वाले धर्मेंद्र की गुमशुदगी सहकर्मियों द्वारा नई मंडी थाना क्षेत्र में दर्ज करायी गयी थी। मंसूरपुर में मिली लावारिश लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंसूरपुर पुलिस शव की शिनाख्त के लिए सूचना जारी की। जिस पर नई मंडी पुलिस ने शव की पहचान नेक्सा शोरूम के गुमशुदा धर्मेंद्र के रूप में की। नई मंडी पुलिस मामले की जांच शुरू की। पता चला कि धर्मेंद्र के पास शोरूम के रुपए थे जो उसने ग्राहक से लिए थे। जिसके बाद वह नई मंडी थाना क्षेत्र के वसुंधरा निवासी पूर्व में रहे साथी से मिलने गया था। पुलिस ने पूरे मामले की ज़द मे जाने के लिए वसुंधरा और उसके आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू की। तब पूरे मामलें का खुलासा नई मंडी पुलिस ने किया। पहले रोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो रोहित ने पुलिस को पूरा मामला बताया जिसकी निशान देही पर 3.68 हजार रुपये बरामद किए। सीओ मंडी रूपाली राय ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

शहर की पॉश कॉलोनी वसंधुरा में ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र आर्य (35) की उसके दोस्त ने ही धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। लाश को तीन दिन तक घर में ही छिपाए रखा। रेहड़े में रखवाकर शव को मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवा दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

शहर के अवध विहार निवासी धर्मेंद्र आर्य (35) और मूल रूप से दिल्ली के कृष्णा नगर और वर्तमान में वसुंधरा कॉलोनी निवासी रोहित जानसठ रोड स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में एक साथ काम करते थे। दो माह पहले रोहित ने काम छोड़ दिया था। शनिवार को धर्मेंद्र आर्य कंपनी से तीन लाख 64 हजार रुपये और चेक लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद गायब हो गया।

विज्ञापन

परिजन और कंपनी के कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। सोमवार शाम करीब चार बजे बोरे में बंद उसका शव मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के पास होटल के पीछे पड़ा मिला।

धर्मेंद्र आर्य रुपये लेकर आरोपी रोहित के वसुंधरा कॉलोनी स्थित घर पर आया था। दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। रोहित ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को आरोपी तीन दिन तक घर में ही छिपाए रहा। सोमवार को एक रेहड़े को किराए पर बुलाकर लाश को ठिकाने लगवा दिया। लेकिन इस बीच परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *