Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पूर्व सांसद अमीर आलम खान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान ने इमरान मसूद की मौजूदगी में थामा कॉंग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय पूर्व सांसद अमीर आलम खान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

 

प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद मौजूद रहे। कांग्रेस के अनुसार पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, उत्तर प्रदेश भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अकरम और रविश आलम खान के साथ करीब 15 पूर्व प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इसी क्रम में एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष टीपी सिंह सहित नौ साथियों और आम आदमी पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 

अमीर आलम खां करीब 45 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। वो लोकसभा सांसद रहे। राज्यसभा सदस्य रहे और तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए। वो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर रहे और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्होंने चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह और मुलायम सिंह के साथ ही अजित सिंह की पार्टी से चुनाव लड़े। साल 1985 में उन्होंने अपना पहला चुनाव लोक दल के टिकट पर थानाभवन सीट से लड़ा और चौधरी चरण सिंह की पार्टी से विधायक बने। इसके बाद 1989 में वो मोरना से विधायक बने और इसके फिर से थानाभवन से चुनाव जीते। 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर कैराना से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। 2004 में वो राज्यसभा सदस्य बने।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *