Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पूर्व प्रधानाचार्य को डायरेक्टर बनाने के नाम पर लाखों की ऑनलाइन ठगी

  1. मुजफ्फरनगर । कॉलेज के रिटायर्ड प्रधानाचार्य mको प्राइवेट कंपनी में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर से साइबर ठगो ने 39.77 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू करती है। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी संजय कुमार मित्तल डीएवी कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के जरिए सीएआरएस-24 कंपनी से मैसेज आया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस कंपनी में डायरेक्ट बना दिया जाएगा। जिससे उन्हें काफी मुनाफा होगा। आरोपियों के झांसे में आकर रिटायर्ड प्रधानाचार्य ने उनके कहने पर अलग-अलग खातों में 3 अगस्त से लेकर 13 अगस्त के बीच 39.77 लाख रुपए की ट्रांजैक्शन कर दी। ट्रांजैक्शन करने के बाद कंपनी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्हें 51 लख रुपए का बोनस मिल चुका है। बोनस लेने के लिए उन्हें 15 लाख रुपए और जमा करने पड़ेंगे। शक होने पर रिटायर्ड प्रधानाचार्य ने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो सही जवाब ना मिलने पर ठगी का पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत की।
Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *