मुजफ्फरनगर । मीरापुर उपचुनाव के लिए लगी आचार संहिता के साथ पुलिस ने चैकिंग अभियान भी तेज कर दिया है। मीरापुर थाना क्षेत्र के मोंटी तिराहे पर थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा और उनकी पुलिस टीम ने वाहनों की चैकिंग के दौरान बाइक सवार इशा पुत्र मुस्तफा निवासी देवबंद को रोका, जिसके पास से बीस लाख रुपये नगद मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो वह रकम की सही जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर बीस लाख रुपये की रकम जब्त कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी, मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवकों की फलों की आढ़त है।
Author: Taja Report
Post Views: 12


