मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में आधुनिकरण व अपराध नियंत्रण हेतु शासन द्वारा विभाग को अत्य़ाधुनिक हथियार प्रदान किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को 44 नये अत्याधुनिक 09 MM पिस्टल उपलब्ध कराये गयें हैं। आज दिनांक 27.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शासन से प्राप्त नवीन 09 MM पिस्टलों का निरीक्षण किया गया। ये नये पिस्टल हल्के तथा संचालन में काफी आसान हैं तथा अपराधियों व असामाजिक तत्वों से निपटने में पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। एसएसपी द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को इन नवीन पिस्टलों के बेहतर रखरखाव व अधिकारी/कर्मचारीगणों के इनके संचालन का प्रशिक्षण/अभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया।
Author: Taja Report
Views: 23


