Taja Report

मुजफ्फरनगर पुलिस की सुरक्षा वादे पर सेंध, रामराज से हज़ारों की बियर चोरी, सबूत मिटाए

रामराज। जिले के कस्बा रामराज में चोरों के हौसले होली की छुट्टियों के चलते बुलंद होगए । जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के बड़े दावों के बीच शातिर चोरों ने एक अंग्रेजी बीयर शॉप को निशाना बनाते हुए पुलिस की गश्त को चुनौती दे डाली। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर भीतर प्रवेश किया और हजारों रुपये की शराब चोरी कर ली। पकड़े जाने के डर से शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जानसठ की आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह की रामराज में अंग्रेजी बीयर की दुकान है। यहाँ ग्राम अहरोड़ा निवासी कृष्णपाल केयरटेकर के रूप में कार्यरत है। 4 मार्च को होली के पर्व के कारण सरकारी आदेशानुसार ठेका बंद था। गुरुवार 5 मार्च की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुँचा, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद (कुंबल) बना हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।सूचना मिलने पर दुकान मालिक वीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे। स्टॉक की जांच करने पर पता चला कि चोर विभिन्न ब्रांड की लगभग ₹53,260 मूल्य की शराब की बोतलें समेट ले गए हैं। वारदात को पेशेवर तरीके से अंजाम देने वाले चोरों ने दुकान में लगे सुरक्षा कैमरों को बेकार करने के लिए उनका डीवीआर भी चुरा लिया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ठेका मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *