मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन परिवहन विभाग द्वारा पी. आर.पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में किया गया। समारोह का शुभारंभ वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष/प्रशासक जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की गरिमामई उपस्थिति में किया गया। समारोह में अजय मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), चम्पा लाल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अनिल कुमार सिंह अधिशासी अभियंता पी. डब्लू. डी., मोहम्मद आरिफ, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, पुलिस अधीक्षक यातायात के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र धारीवाल उपनिरीक्षक यातायात, राजेंद्र श्रीवास्तव यात्री मालकर अधिकारी, स्कूल प्रबंधक, स्कूल प्रधानाचार्य, डॉ राजीव कुमार सदस्य जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं समस्त कार्यालय स्टाफ जनपद मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। समारोह में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गयी तथा जनसामान्य को सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हैलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाना, नशे की हालत में वहां ना चलाना, बिना लाइसेंस के कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाना, दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाना, नेक आदमी बनने हेतु प्रेरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन सामान्य को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के अन्त में सड़क सुरक्षा प्रचार-वाहन एवं बाईक रैली को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया गया।


