Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पाल समाज ने कसी कमर, भाजपा नहीं बसपा प्रत्याशी को करेगा वोट

मुजफ्फरनगर । पाल समाज ने इस बार भाजपा से नाराजगी दिखाते हुए अपनी वोट बसपा को देने का फैसला किया है। समाज के लोगों का कहना है कि बसपा ने उनकी इज्जत और आबरू को समझा है और उनके लोगों को बड़े पदों पर असिन कर समाज का मान बढ़ाया है।
आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को पाल-धनगर समाज की एक महापंचायत का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा प्रत्याशी सहित पार्टी पर आरोप लगाया गया है कि समाज पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष का फोटो उनके चुनावी बैनर से हटा दिए गए हैं। समाज ने शुरु से ही भाजपा को वोट किया पर इस बार भाजपा प्रत्याशी इस घमंड मे है कि पाल और धनग़र समाज भाजपा का वोट बैंक है। उनके बीच जाना समय बर्बाद करना है। पर इस बार पाल समाज भाजपा और भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाएगा.।इसमें घंटो विचार विमर्श के बाद बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देने पर सहमति बनी। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को भी वहां बुलवाया गया। वही समाज के लोगों ने शाम से ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी करना शुरू कर दिया। उधर, इस समर्थन से भाजपा से जुड़े समाज के नेताओं में हलचल तेज हो गयी। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से लगातार पाल धनगर समाज के वोटर भाजपा को ही वोट करते आ रहे थे। समाज के लोगो में भाजपा को लेकर नाराजगी है, जो महापंचायत में सामने आई। यह पंचायत अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें शिवकुमार पाल, रविंदर पाल, सुमित पाल, पुष्पांकर पाल, श्रीपाल, अनिल पाल सहित जनपद के विभिन्न गांव से समाज के लोग मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *