Taja Report

मुजफ्फरनगर पालिका में बढ़े सभासद क्या कर पाएंगे 2027 में भाजपा की नैया पार, जिनका खुद का नहीं है अस्तित्व, किसके हाथ होगी बागडोर, मंत्री या पालिकाध्यक्ष, भाजपा को क्या होगा फायदा

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में रविवार को राज्यपाल द्वारा नामित पांच नए सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सभी नए नामित सभासदों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अन्य सभासदगण और अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में अभिजीत गंभीर, रवि पाराशर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को विधिवत शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पांच नए नामित सभासदों के शामिल होने से नगर पालिका बोर्ड की संख्या 55 से बढ़कर 60 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे शहर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी सदस्य समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देंगे।

नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस विस्तार से नगर पालिका परिवार और सशक्त हुआ है। उन्होंने नव-नामित सभासदों से जनहित में जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भाजपा को ये नामित सभासद कितना फायदा देंगे इसको लेकर जनता के बीच कई बड़े सवाल उठ खडे हुए है अभिजीत गंभीर, रवि पाराशर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार इन लोगों का अपना कोई अस्तित्व नहीं है ये क्या भाजपा को वोट दिला पाएंगे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *