मुजफ्फरनगर । नगरपालिका ने मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध चांदबली की चटपटी चाट का स्वाद उस समय बिगाड़ दिया । जब पालिका टीम की नई मंडी क्षेत्र में में प्रतिबंध प्लास्टिक के छापामारी करने गई। चांदबली चाट पर छापामारी की गई जहा से पालिका की टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के डिब्बे और पोलीथीन सहित कई अन्य सामाग्री मिली । वही छह अन्य व्यापारियों की दुकानों से 6 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया गया । दूसरी ओर पालिका की टीम 14 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला ।
Author: Taja Report
Post Views: 11


