Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पलायन समाज के लिए कलंक, सर्व समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला पीड़ित परिवार से

मुजफ्फरनगर । चौरावाला के पलायन की चर्चा पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया व समाचार तंत्र के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संज्ञान में भी आ चुकी है। उत्पीडन के कारण समाज के किसी भी वर्ग का किसी भी क्षेत्र से पलायन एक कलंक है। इसलिए चौरावाला से भी कोई पलायन नही होगा।

वैश्य समाज का एक प्रतिनिधि मंडल सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगो की साथ चौरावाला के वैश्य परिवार के पलायन की पूरी घटना को लेकर एसएसपी अभिषेक से मिलने पहुंचा। परन्तु बकरीद की छुट्टी के कारण उनके सीयूजी मोबाइल पर वार्ता की। जिसे उनके पीआरओ द्वारा उठाने पर पूरी जानकारी दी गई।

चौरावाला के वैश्य समाज की पलायन घटना के संबंध में सत्यप्रकाश रेशू ने प्रधान वीरू व पीड़ित परिवार के विनोद गर्ग से अलग – अलग वार्ता की। साथ ही दोनो को विश्वास दिलाया कि किसी भी वर्ग के खिलाफ कोई अन्याय नही सहा जायेगा। इस संबंध में अग्रवाल सम्मेलन के सुरेन्द्र अग्रवाल, व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल, गुड़ मंडी नेता संजय मित्तल, संत समाज के मंहत पंकज शास्त्री, अनंत गुप्ता, मोरना के हरि माहेश्वरी, भेडा के सोनू प्रधान, ककरोली के राकेश सीमेंट वाले, अतुल कौशिक, उत्तम चौधरी आदि पीड़ित परिवार से चौरावाला जाकर मिले। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे सत्यप्रकाश रेशू ने ककरौली थाना में भी पलायन के विरूद्ध बात करने की कोशिश की। परन्तु एसएसपी द्वारा पीडित परिवार के विरूद्ध मुकदमा स्पंज होने के कारण प्रतिनिधि मंडल थाने नही गया। प्रेस के समक्ष भी उत्पीडन के विरूद्ध अपनी बात पीडित परिवार ने स्पष्टता से रखी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का इस पलायन मामले को निपटवाने में अति विशेष सहयोग रहा।

प्रतिनिधि मंडल के अग्रवाल सम्मेलन के सुरेन्द्र अग्रवाल, व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संत समाज के मंहत पंकज शास्त्री, अनंत गुप्ता, मोरना के हरि माहेश्वरी, भेडा के सोनू प्रधान, ककरोली के राकेश सीमेंट वाले आदि ने अपनी – अपनी बात सबके समक्ष रखते हुये स्पष्ट किया कि देश के किसी भी हिस्से से उत्पीडन के कारण पलायन किसी भी वर्ग का बदार्शत नही किया जायेगा अर्थात पलायन नही होने दिया जायेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *