Access denied मुजफ्फरनगर परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर । आगामी बीएड परीक्षा- 2025 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर व सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है कि बीएड लिखित परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 01.06.2025 को आय़ोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.05.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व सिटी मजिस्ट्रेंट पंकज प्रकाश राठौर द्वारा जिला पंचायत सभागार में परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों सहित परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल आदि की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रुम में ही रखें तथा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहें जिससे प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet