Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पंडित भोज पर जीएसटी की छापेमारी

मुजफ्फरनगर। शिव चौक के निकट स्थित पंडित जी भोज पर जीएसटी की छापेमारी से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक के निकट पंडित जी भोज पर जीएसटी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक छापे मारे की कार्रवाई जारी है

नवीन वित्तीय वर्ष शुरू होते ही जीएसटी विभाग फिर से एक्टिव हो गया है और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। शहर में पहले समोसा, फिर हलवाई और अब लकड़ियों पर रोटी बनाने वाले पंडित जी भोजनालय, आलू मंडी पर जीएसटी की छापामारी से हड़कंप मच गया है। नये वित्तीय वर्ष में नयी ऊर्जा के साथ जीएसटी विभाग की छापामारी से हड़कंप मच गया और दुकानदार अपने बचाव का रास्ता तलाशने में जुट गए हैं।

 

आज देर शाम शहर में शिव चौक के निकट आलू मंडी के कोने पर स्थित प्रसिद्ध पंडित जी भोजनालय में जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की गई, जिसमें टीम ने समस्त लेखा-जोखा अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की है, जिसमें भारी अनियमितता पकडी गई है। पूरे कागजातों की जांच पड़ताल के पश्चात ही जीएसटी चोरी तय कर जुर्माना वसूला जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *