Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर निवासी पुलिसकर्मी ने नोएडा में की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के शाहडब्बर गांव निवासी नोएडा में तैनात आरक्षी अनुज ने आत्महत्या कर ली।ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि करीब 30 वर्षीय अंकुर राठी अपने पारिवारिक विवादों के कारण तनाव से परेशान थे। घटना के समय वह अपने क्वार्टर में अकेले थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। कांस्टेबल अंकुर राठी की मौत के बाद उनके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी स्तब्ध हैं। परिजन सूचना के बाद वहां पहुंच गये।

एक अन्य घटना में हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव लाखन कट के पास अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार एसपी के चालक सलीम अहमद को टक्कर मार दी। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रामा मेडीकल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *