बाबूराम गेट नंबर-4 शाम 8 बजे तक खुला रखने के सचिव ने दिए तत्काल निर्देश
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी समिति की सचिव श्रीमती निलिमा गौतम एवं मंडी समिति स्टाफ के साथ नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी व्यवस्था, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में गुड़ के नए सत्र की शुरुआत पर सभी व्यापारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि गुड़ की अधिक से अधिक आवक नवीन मंडी स्थल पर हो और व्यापार मंडी परिसर में ही बढ़े, जिससे किसानों एवं व्यापारियों दोनों को इसका लाभ मिल सके।
व्यापारियों ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर मंडी समिति की सचिव श्रीमती निलिमा गौतम ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए गेट को शाम 8 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए।
बैठक में मंडी परिसर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटर फर्मों से संबंधित समस्याओं सहित आगामी चुनावी अधिग्रहण से व्यापारियों को होने वाली संभावित परेशानियों पर भी चर्चा हुई। सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा महामंत्री अचिंत मितल ने कहा कि मंडी समिति और व्यापारियों के बीच इसी प्रकार निरंतर समन्वय एवं संवाद बना रहना चाहिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके।
बैठक में अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, संरक्षक कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, दिनेश राठी, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल रजत सिंघल, मनीष चौधरी, रवि शर्मा, रमेश कुमार, अर्पित सिंघल, अमन कुच्छल, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, अरुण गुप्ता, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, सतेंद्र मान, भारत सिंघल, सोनू सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, विनोद कुमार शर्मा, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार, पराग गोयल, अभिनंदन जैन, सुरेंद्र विनोद शर्मा, सतीश कुमार, मोन्टू, मोहित गुप्ता, सुशील मित्तल, अनिल, नितिन सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


