Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय मिश्रा अध्यक्ष और अचिंत मित्तल बने महामंत्री

मुजफ्फरनगर । नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बसंल, रजत सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बसंल अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी,फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा एवं विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार पुरषोत्तम कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *