Taja Report

मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने लिया शहर को लाइट से जगमगाने का ठेका

मुजफ्फरनगर। नगर के विकास को गति देने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका प्रशासन नगर पालिका क्षेत्र में करीब 8.20 करोड रुपए की लागत से लाइटों के माध्यम से शहर को जगमग करने जा रही है। इस धनराशि से पालिका के विभिन्न वार्ड और मुख्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के साथ हाईमास्ट लाइटें लगाएगी। वहीं शहर की विभिन्न सड़कों पर पोल और फैंसी लाइट भी लगाएगी। इसके लिए पालिका शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करते हुए लाइटें आदि सामान खरीदने जा रही है।

पालिका प्रशासन की अब तक की तैयारियों के बीच पालिका पथ प्रकाश विभाग द्वारा वार्ड संख्या 4 में प्राईमरी स्कूल मीरापुर के पास करीब 5.69 लाख से हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। वहीं हनुमान मंदिर से प्राईमरी स्कूल मीरापुर तक ऑक्टोगोनल पोल करीब 3.59 लाख के खर्च से लगाए जाएगे। वार्ड 4 में बुढाना मोड से मंधेडा गांव तक 3.63 लाख से ऑक्टोगोनल पोल लगाए जाएगे। इसी वार्ड में शामली बाईपास से सरोवर वहलना तक 3.97 लाख से ऑक्टोगोनल पोल लगाए जाएगे। वार्ड 7 में साकेत कालोनी गली नम्बर सात में 2.93 लाख से सेमी. हाईमास्ट लगाई जाएगी। वार्ड 11 में 19.38 लाख से 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 18 में भी 22.35 लाख से 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लाइटे लगायी जाएगी। वार्ड 19 खांजापुर में 5.71 लाख से हाईमास्ट लगाई जाएगी। इसी वार्ड में ईदगाह से जैन पेठे तक 19.36 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाए जाएगे। वार्ड 26 में पालीवाल की कोठी साकेत मोड से नावल्टी चौक तक 43.19 लाख में फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाए जाएगे। वार्ड 30 में भी 14.29 लाख से फैंसी पोल 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 43 में 5.49 लाख से हाईमास्ट, वार्ड 47 में 5.72 लाख से हाईमास्ट लगायी जाएगी। वार्ड 49 में 26.67 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 41 में 8.47 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 28 में 20.55 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 11 में 42.71 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 37 में 26.74 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। इसके अलावा अन्य वार्ड और स्थानों पर भी लाइटें लगाई जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *