Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर नगर पालिका और झांसी की रानी चौक से पुलिस प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवाया अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर । यातायात व्यवस्थाओं का सुदृढीकरण करते हुए जनपद को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया गया अभियान। दुकानों के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, वाहन स्वामियों को सड़क पर वाहन न खडा करने तथा रेहडियों को चिन्हित स्थानों पर ही लगाने की सख्त चेतावनी दी गई

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्थाओं का सुदृढीकरण करते हुए जनपद को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत को निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह मय पुलिस बल द्वारा शहर के अति व्यस्त क्षेत्र शिव चौक से झांसी की रानी चौक से नावल्टी चौक (जहां जाम की स्थिति बनी रहती है) तक पैदल गश्त की गयी तथा सड़क से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानों के सामने सड़क पर रखे होर्डिंग व सामान को हटवाया गया तथा सभी दुकानदरों को सख्त चेतावनी दी गयी कि सड़क पर अतिक्रमण न करें तथा सामान को दुकान के अंदर ही रखें, यदि ऐसा नही किया जाता है तो कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे लगी रेहडीयों को हटवाते हुए सभी को प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही रेहड़ी लगाने की चेतावनी दी गयी। साथ ही सड़क पर खडे वाहनों के स्वामियों को भी सड़क पर वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गयी। यदि किसी वाहन चालक द्वारा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से वाहन खडा किया जाएगा तो उसका चालान/टो करने की कार्यवाही की जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सड़क पर न खडा करके पार्किंग एरिया में ही पार्क करें, गलत दिशा में वाहन न चलायें, सड़क पर अतिक्रमण न करें तथा दुकान के सामान को दुकान के अंदर ही रखें। जनपद को जाम मुक्त बनाने में मुजफ्फरनगर पुलिस का सहयोग करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *