Taja Report

मुजफ्फरनगर नई मंडी में हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह पकड़ा

 

मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रथेडी गांव हनी ट्रैप के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के लोग झूठे मुकदमों में फंसाकर उनमें समझौता करने के नाम पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। गिरोह में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जो आरोपियों के साथ मिलकर लोगों को शिकार बनाकर रुपए हड़पते थे।

नई मंडी पुलिस ने झूठे मामले में नाम पर हनी ट्रैप गिरोह के कुछ सदस्य हिरासत में लिए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत विभिन्न जनपदों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गिरोह में पुरुष सदस्य शिकार तलाशते थे, जबकि महिलाएं उनके साथ अश्लील वीडियो बनाने के साथ बातचीत करती हैं। शिकार के पूरी तरह से कब्जे में आने के बाद उसे साक्ष्य और झूठी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रुपए हड़पते हैं। गिरोह के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके ठिकानों पर दबिश देकर साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। पूरे गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है। यह गिरोह झूठे मुकदमे दर्ज कराने का खेल रचता था। उसके बाद समझौता करने का दबाव और लालच देकर लोगों को शिकार बनाता था। रिपोर्ट में वरीजा, आफताब, रियासत, परवेज और साजिद को नामजद किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *