मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों में गोली चलने की घटना से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीओ मंडी रूपाली राव ने कहा कि अग्रसेन बिहार में गोली चलने की घटना में मृतक का नाम विशाल निवासी मेरठ वह घायल युवक का नाम अनुज निवासी अग्रसेन बिहार मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। घटना के कारण कई जांच की जा रही है। बताया गया है कि अग्रसेन बिहार में एक मकान के बाहर कुछ युवकों ने मकान के बाहर खड़े विशाल और अंकित पर गोलियां चलाईं जिसमें विशाल की मौत हो गई। 
घटनास्थल पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ नई मंडी रूपाली राव व सीओ सदर राजू साव सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
Author: Taja Report
Views: 18


