मुजफ्फरनगर । होली के हुड़दंग के बीच एक और घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर कट के पास बाइक सवार जीजा साले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया एवं पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
थानाक्षेत्र नई मण्ड़ी के अन्तर्गत बिलसापुर कट पर एक मोटर साईकिल तथा कार की टक्कर हो गयी। जिसमें मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों के उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहाँ गंभीर रुप से घायल कल्लू पुत्र सुखवीर निवासी दौलतपुर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर तथा प्रयागराज निवासी 01 अन्य घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना मे घायल प्रयागराज निवासी 02 अन्य व्यक्तियों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है।


