मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ती हुई हीटवेव को ध्यान रखते हुए डीएम उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसकर्मियों पुलिस ट्रैफिक कर्मियों व आम जनमानस के लिए शेड लगवाई जा रहे हैं साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के शिव चौक से भोपा रोड जानसठ रोड मीनाक्षी चौक रोड रुड़की रोड शामली रोड मेरठ रोड आदि सभी स्थानों पर तेज धूप से बचाव हेतु शेड लगाई जा रही है आम जनमानस ने डीएम उमेश मिश्रा की इस नेक कार्य के लिए जमकर प्रशंसा की है इन शेड से सभी को धूप से बड़ी राहत मिलेगी
Author: Taja Report
Views: 55


