मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीते दिनों एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की आपराधिक घटना में पुलिस ने इरशाद अली उर्फ डाक्टर सम्राट को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस चार आरोपी जेल भेज चुकी है। डॉ॰ सम्राट की गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद से ही पीड़िता के बयान में नाम आने के बाद लगातार की जा रही थी।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार नाबालिग किशोरी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 360/2026 धारा 137 (2), 64 (1), 70 (1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपह्रता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी।
इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी इरशाद अली उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


