मुजफ्फरनगर । श्री दिव्य योग आश्रम में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । आश्रम के संस्थापक स्वामी श्री भगवान आश्रम महाराज, राजकुमार तायल,पंडित ऋषभ देव शर्मा और रजत तायल द्वारा समारोह में पहुँचे मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया । मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,व्यापारी नेता संजय मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे । होली मिलन समारोह में भगवान का भजन कीर्तन कर भव्य रूप से फुलो की होली खेली गई । जिसमें पंडित सुभाष शर्मा, मास्टर विजय सिंह,भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ,दिनेश गिरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Author: Taja Report
Post Views: 69


