मुजफ्फरनगर। पचेंड़ा रोड स्थित मौहल्ला राधिकापुरम में दिव्य ध्यान योग आश्रम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी यतींद्रानंद गिरी का जोरदार स्वागत किया गया। आश्रम के प्रमुख स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज एवं भाजपा नेता ऋषभदेव शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर संतों एवं अतिथियों को सम्मानित करते हुए आगामी 11 मई को होने वाले विशेष कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें “आत्म बोध चेतना के पुष्प” पुस्तक का विमोचन प्रमुख आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सतेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, पंकज शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
आयोजन को लेकर आश्रम में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।