Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में सर्वोच्च वस्तु एवं सेवा कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से किया गया सम्मानित 

 

सर्वोच्च वस्तु एवं सेवा कर देने वाले 5 व्यापारियों जगमोहन गोयल मेसर्स राधा गोविंद ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड,आनंद मिश्रा मेसर्स के ई सी इंटरनेशनल लिमिटेड दिनेश गर्ग मेसर्स त्रिवेणी इंजीनियरिंग एन्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, विवेक वीरभान/ मोहित ए टू जेड ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड एवम सतीश गोयल मेसर्स शैलजा आयरन एंड स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरनगर को भामाशाह सम्मान से किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च वस्तु एवं सेवा कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज में, प्रदेश की प्रगति में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग द्वारा होटल प्लासा के अनन्या सभागार में मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व विशिष्ट अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भामाशाह एक दानवीर और मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र तथा सलाहकार थे। उनका जन्म 28 जून 1547 को राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था।। वे एक धनी व्यापारी थे, और उनका परिवार मेवाड़ के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। भामाशाह को उनके दानवीर और मातृभूमि के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भामाशाह एक बहुत बड़े दानवीर व्यक्ति थे, उन्होंने कहा कि समाज में उनका विशेष योगदान रहा है, हमें भी उनकी सोच जैसे बनना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिये । जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सभागार में बैठे सभी व्यापारी भामाशाह है, समाज की उन्नति में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारी निरन्तर समाज एवम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि आप सबके सहयोग से मोती झील का पुनरूद्धार किया गया है, वृक्षारोपण के प्रति हमे अपनी जिम्मेदारी निभानी है।। सिद्धेश चन्द्र दीक्षित जॉइंट कमिश्नर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। धीरेन्द्र प्रताप सदस्य ट्रिब्यूनल, निरुपमा सक्सेना जॉइंट कमिश्नर कॉरपोरेट, जैस्मिन फौजदार उपायुक्त उद्योग, अभय सिंह डिप्टी कमिश्नर राज्य कर, पंकज कुमार डिप्टी कमिश्नर, अम्बरीष अस्सिस्टेंट कमिश्नर, सारिका सिंह अस्सिस्टेंट कमिश्नर शामिल रहे। जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवम व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणिज्य कर विभाग मुज़फ्फरनगर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *