मुजफ्फरनगर । दंगा 2013 के दोषी के रूप में कपिलदेव, सुरेश राणा, अशोक कटारिया ,संजीव बालियान सहित कई भाजपा नेता कोर्ट मे पेश हुए लेकिन सभी आरोपी पेश नहीं हो ने के कारण आज भी आरोप तय नहीं हो सके ।
विशेष अदालत एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह फौजदार ने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए आगामी 16 नवंबर नियत की
इस से पूर्व कोर्ट ने यूपी मंत्री कपिल देव ,पूर्व मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, पूर्व भाजपा विधायक अशोक कंसल ,पूर्व भाजपा सांसद भारतेंदु सिंह के विरुद्ध जारी वारंट समाप्त करने की अर्जी स्वीकर कर ली जब की स्वामि नरसिम्हा नंद के कोर्ट मे पेश न होने पर पुनः एन बी डब्ल्यू उनके विरुद्ध जारी किए
उल्लेखनीय हे कि 20 आरोपियों के विरुद्ध गात 2013 को ग्राम नगला मंदौड की पंचायत में भड़काऊ भाषण कर निषेधाज्ञा का उलंघन करने का आरोप है ।


