Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ  यतेन्द्र नागर एव थाना प्रभारी मीरापुर  ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनायी गयी थी तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो का थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था तथा आज दिनांक 08.12.2025 को उक्त युवक को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

आमिर पुत्र शमीम निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र लगभग 19 वर्ष

 

*-मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-*

 

मुजफ्फरनगर पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *