मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व एवं त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगरक्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 
अवगत कराना है कि आगामी पर्व एवं त्यौहारों को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.11.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा थानाक्षेत्र नई मण्डी व कोतवाली नगर के अन्तर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान थाना कोतवाली नगर एवं नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने एवं क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


