Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर तीसरे राउंड में भाजपा की बढत, डीएम व एसएसपी की निगरानी

मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 मतगणना को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कूकडा मण्डी मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर मौजूद, मतगणना कर्मियों व पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.11.2024 को मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 मतगणना को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह कूकडा मण्डी में बनाये गये मतगणना स्थल पर मौजूद है। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस, पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके पश्चात जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा मतगणना कर्मियों को नियमों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पूर्ण सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालने करने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *